कांग्रेस के पास केवल एक 'नाथ' है, बाकी कांग्रेस 'अनाथ' है...बेचारे उद्धव, शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Published: July 1, 2022 07:23 AM2022-07-01T07:23:53+5:302022-07-01T07:44:04+5:30

महाराष्ट्र में 10 दिनों से चल रहे राजनीतिक संकट को विराम देते हुए गुरुवार भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट ने मिलकर नई सरकार बना ली। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

maharashtra politics Congress Uddhav thackera eknath shinde Shivraj Singh Chouhan took a jibe kamalnath | कांग्रेस के पास केवल एक 'नाथ' है, बाकी कांग्रेस 'अनाथ' है...बेचारे उद्धव, शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी

कांग्रेस के पास केवल एक 'नाथ' है, बाकी कांग्रेस 'अनाथ' है...बेचारे उद्धव, शिवराज सिंह चौहान ने ली चुटकी

Highlightsएकनाथ शिंदे के भाजपा के साथ सरकार बनाने के बाद एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधाशिवराज ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बचाने के लिए एक व्यक्ति (कमलनाथ) को भेजना कांग्रेस के लिए अजीब है

भोपालः महाराष्ट्र में महा अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भाजपा के साथ शिंदे के सरकार बनाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ पर एक बार फिर चुटकी ली।

जबलपुर में मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह ने कहा, महाराष्ट्र सरकार को बचाने के लिए एक व्यक्ति (कमलनाथ) को भेजना कांग्रेस के लिए अजीब है, जो अपनी सरकार को नहीं बचा सके... बेचारे उद्धव... । शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल एक 'नाथ' है, बाकी कांग्रेस 'अनाथ' है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच कमलनाथ को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक बनाकर मुंबई भेजा गया था। उस वक्त भी कमलनाथ पर शिवराज सिंह ने कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, “कांग्रेस हो गई अनाथ और महाराष्ट्र निकल गए कमलनाथ, मध्यप्रदेश में जो खुद की सरकार बचा नहीं पाए, वो महाराष्ट्र कैसे बचा पाएंगे?”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 10 दिनों से चल रहे राजनीतिक संकट को विराम देते हुए गुरुवार भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट ने मिलकर नई सरकार बना ली। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार शाम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं भाजपा नेता और पूर्व में महाराष्ट्र के सीएम रह चुके देवेंद्र फड़नवीस ने बतौर उप-मुख्यमंत्री शपथ ली।

Web Title: maharashtra politics Congress Uddhav thackera eknath shinde Shivraj Singh Chouhan took a jibe kamalnath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे