लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी का दावा- अजित पवार ही NCP विधायक दल के नेता, विधानसभा अध्यक्ष अब करेंगे फैसला

By धीरज पाल | Updated: November 26, 2019 09:54 IST

महाराष्ट्र में 3 दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी दलों (शिवसेना, राकांपा-कांग्रेस) की याचिका पर डेढ़ घंटे सुनवाई हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट मंगलवार सुबह 10:30 बजे मामले में फैसला सुनाएगी।अजित पवार के शनिवार को बीजेपी को समर्थन देने और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद NCP ने उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता पद से बर्खास्त कर दिया था।

महाराष्ट्र के सियासी रस्साकसी के बीच एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा कि है कि अजित पवार ही एनसीपी विधायक दल के नेता होंगे। वहीं, इससे पहले सोमवार की देर रात हयात होटल में चली शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों की परेड में भी एनसीपी चीफ शरद पवार ने अजित पवार को पार्टी के विधायक दल के नेता होने से इनकार कर दिया। जिस पर बीजेपी ने इस यह कदम ‘अमान्य' बताया था। 

समाचार एजेंसी एएऩआई के मुताबिक बीजेपी नेता आशीष शेलार ने आज कहा कि हमें इस बात की पुष्टि है कि अजीत पवार ही एनसीपी विधायक दल के नेता होंगे। इससे पहले शेलार कहा था कि अजित पवार को हटाकर उनके पद पर जयंत पाटिल को उस बैठक में नियुक्त किया गया, जिसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद नहीं थे। मालूम हो कि अजित पवार के शनिवार को बीजेपी को समर्थन देने और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद NCP ने उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता पद से बर्खास्त कर दिया था और व्हिप जारी करने के उनके अधिकार को भी वापस ले लिया था। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अब फैसला करेंगे कि अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता हैं या नहीं।

 बीजेपी और अजित पवार के पास राज्यपाल के आदेश अनुसार बहुमत साबित करने के लिए 14 दिन का वक्त है। शिवसेना की अगुवाई में कांग्रेस और एनसीपी वाला गठबंधन 24 घंटे के भीतर सदन में शक्ति परीक्षण कराना चाहता है। राजनीतिक घमासान में एक और जरूरी पेंच यह है कि अगर शक्ति परीक्षण के लिए अगर एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के मौजूदा विधायक दल के नेता जयंत पाटिल दोनों व्हिप जारी करते हैं तो किसका मान्य होगा और उसके बाद क्या परिणाम होगा?

जानें सत्ता का पूरा समीकरण

पार्टी का नामकितनी सीटों पर मिली जीत (कुल 288 सीटें)
भारतीय जनता पार्टी105
शिवसेना56
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी54
इंडियन नेशनल कांग्रेस44
निर्दलीय13
बहुजन विकास अघाड़ी03
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन02
प्रहर जनशक्ती पक्ष02
समाजवादी पार्टी02
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) 01
जन सुराज्य शक्ति01
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी01
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना01
राष्ट्रीय समाज पक्ष01
स्वाभिमानी पक्ष01
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया01

वहीं, महाराष्ट्र में 3 दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी दलों (शिवसेना, राकांपा-कांग्रेस) की याचिका पर डेढ़ घंटे सुनवाई हुई। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया. शीर्ष अदालत मंगलवार सुबह 10:30 बजे मामले में फैसला सुनाएगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब