लाइव न्यूज़ :

शरद पवार बोले, जिसकी पास संख्या होगी सरकार बनाएगा, शिवसेना को किया है वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 10:21 IST

शरद पवार ने कहा है कि अजित के सामने शिवसेना को समर्थन देने व सरकार बनाने की बात हुई थी, BJP जाने का फैसला निजी.

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी ने विधायकों को देर रात मुंबई के दूसरे होटल में शिफ्ट कियाअजित पवार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शनिवार रात से राकांपा विधायक होटल रेनेसा में थे।

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शरद पवार ने आज सुबह मीडिया को संबोधित किया है।  मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि अजित के सामने शिवसेना को समर्थन देने व सरकार बनाने की बात हुई थी। लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने यदि BJP के साथ जाने का फैसला किया है तो यह उनका निजी फैसला है। अजित पवार के सामने ही शिवसेना को समर्थन देने का वादा किया था। 

सोमवार सुबह भी एनसीपी की ओर से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को मनाने की कोशिशें जारी रही। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल सुबह अजित पवार से मुलाकात करने उनके निवास गए हुए थे। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा है कि अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

एनसीपी ने विधायकों को देर रात मुंबई के दूसरे होटल में शिफ्ट किया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार देर रात अपने विधायकों को उपनगरीय रिजॉर्ट से मुंबई के दूसरे होटल में स्थानांतरित कर दिया। विधायकों को बस से पवई के होटल रेनेसा से दूसरे होटल ले जाया गया। राकांपा नेता अजित पवार के भाजपा के साथ हाथ मिलाने और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शनिवार रात से राकांपा विधायक होटल रेनेसा में थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राकांपा के कितने विधायक होटल में हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि इस मामले में आज सुबह 10:30 बजे सु्प्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सत्ता पक्ष व विपक्ष की सभी बातें सुनने के बाद कोर्ट इस मामले में आज फैसला सुना सकती है। मुकुल रोहतगी महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपना पक्ष रखेंगे।  

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी