लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: ‘सच्चाई और झूठ’ के बीच की लड़ाई, आदित्य ठाकरे बोले-विश्वासघात को नहीं भूलेंगे, हम निश्चित रूप से जीतेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 25, 2022 20:38 IST

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट ‘‘सच्चाई और झूठ’’ के बीच की लड़ाई है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दक्षिण मुंबई के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।मुंबई को अपना गढ़ मानने वाली शिवसेना के लिए मुंबई निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं।

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों पर हमला किया। बैठक में क्या चर्चा हुई, यह तो आप जानते ही हैं, अहम बात यह है कि हम शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा किए गए विश्वासघात को नहीं भूलेंगे, हम (शिवसेना) निश्चित रूप से जीतेंगे।

शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट ‘‘सच्चाई और झूठ’’ के बीच की लड़ाई है। शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी। यह सच और झूठ के बीच की लड़ाई है।’’

शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दक्षिण मुंबई के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है। मुंबई को अपना गढ़ मानने वाली शिवसेना के लिए मुंबई निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं। 

टॅग्स :मुंबईशिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए