लाइव न्यूज़ :

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस की मुलाकात की खबरों पर भाजपा ने साधी चुप्पी, गुवाहाटी में बागी विधायकों की आज अहम बैठक

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2022 10:46 IST

महाराष्ट्र का सियासी संकट जारी है। इस बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के मुलाकात की खबरें सूत्रों के हवाले से आई हैं। हालांकि भाजपा ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे की देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की खबरें, भाजपा ने इन खबरें पर साधी चुप्पी।सूत्रों के अनुसार शिंदे चार्टर्ड प्लेन से वडोदरा पहुंचे थे, उस समय अमित शाह भी वडोदरा में मौजूद थे। एकनाथ शिंद आज गुवाहाटी में होटल में अन्य बागी विधायकों के साथ अहम बैठक भी करने वाले हैं।

गुवाहाटी: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस के बीच कथित तौर पर मुलाकात की खबर आई हैं। हालांकि भाजपा ने अभी तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। ऐसी खबरें हैं कि शुक्रवार रात वडोदरा में शिंदे और फड़नवीस की मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार उस समय अमित शाह भी वडोदरा में मौजूद थे। हालांकि शाह इस मीटिंग में शामिल हुए थे या नहीं, इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

बागी विधायकों की एकनाथ शिंदे ने बुलाई बैठक

फड़नवीस से कथित तौर पर मुलाकात की खबरों के बीच सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि अगले एक या दो दिनों में पूरी सियासी ड्रामे को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है। दरअसल सूत्रों के अनुसार एकनाथ शिंदे आज दोपहर 12 बजे से बागी विधायकों के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।

'एमवीए से शिवसेना को निकालने की लड़ रहे हम लड़ाई'

इससे पहले महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन और तोड़फोड़ को लेकर भी एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने शनिवार देर शाम कहा था कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि वह पार्टी को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के चंगुल से बाहर निकालने के लिए संघर्ष रहे हैं। 

शिंदे ने यह अपील पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने, उनके बैनरों को हटाने, कुछ जगहों पर पथराव करने और पुणे में एक विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद की है। 

शिंदे ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्रिय शिवसेना के कार्यकर्ताओं, एमवीए की साजिश को समझने की कोशिश करें। मैं शिवसेना और शिवसेना कार्यकर्ताओं को एमवीए के चंगुल से बाहर निकालने के लिए लड़ रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस लड़ाई को शिवसेना कार्यकर्ताओं के हित में समर्पित करता हूं।'

वहीं, दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे के खेमे में गये महाराष्ट्र के बागी मंत्री '24 घंटे में' अपना पद गंवा देंगे। राउत ने यह भी कहा कि आधे विद्रोहियों का हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रशिव सेनासंजय राउतभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं