लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Politcal Crisis: महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को भेजा नोटिस, 27 जून तक मांगा लिखित जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2022 16:26 IST

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे खेमें के बागी विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया है। डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को उनकी सदस्यता को अयोग्य घोषित करने को लेकर नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देबागी विधायकों से 27 जून तक लिखित रूप में मांग जवाबबागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की उठ रही है मांग

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शनिवार को राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे खेमे के बागी विधायकों के खिलाफ एक्शन लिया है। डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को उनकी विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने को लेकर नोटिस भेजा है।

साथ ही बगावत करने वाले इन विधायकों से 27 जून तक लिखित रूप में जवाब देने के लिए कहा गया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सभी बागी विधायक असम के गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे हुए हैं। 

बागी नेता पर कार्रवाई को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया से कहा कि लोगों को पता चल जाएगा कि शाम तक पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। सीएम उद्धव ठाकरे ने जो काम किया है वह काबिले तारीफ है। हम सब उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

राउत ने कहा, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जिन नेताओं ने शिवसेना छोड़ दी है, उन्हें शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए। अपने पिता के नाम पर वोट मांगो। उन्होंने कहा, महाविकास अघाड़ी एकजुट हैं। 

उन्होंने कहा, पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ठाकरे के पास छूटे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है। राउत ने कहा, हम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल किया है। जो चले गए हैं वे हमारे पितामह के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे खेमे ने शनिवार को शिवसेना बालसाहेब नाम का समूह बनाया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी