लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुलिसकर्मी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:46 IST

Open in App

पालघर, 12 सितंबर महाराष्ट्र में यहां वसई रोड स्टेशन पर सतर्क पुलिसकर्मी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह महिला रेल पटरियों के बीच में खड़ी थी और विपरीत दिशा से तेज गति से लोकल ट्रेन आ रही थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दहानु-अंधेरी लोकल ट्रेन वसई रोड रेलवे स्टेशन पर आ रही थी, तभी प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मी एकनाथ नाइक ने महिला को पटरियों के बीचों-बीच खड़े देखा। पास में रेल ऊपरिगामी पुल पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने भी नाइक को सतर्क किया।

नाइक ने मोटरमैन को तत्काल ट्रेन रोकने का संकेत दिया। इसके बाद वह दौड़कर मौके पर पहुंचे और महिला को ऐन वक्त पर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया,इसबीच ट्रेन उसके एकदम करीब आकर रुकी।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कॉन्स्टेबल भी पुलिसकर्मी की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। प्रवक्ता ने बताया कि महिला ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ है और वसई में अकेली रहती है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नाइक के साहसिक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’