लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आईपीएस परमबीर सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पुलिसकर्मी ने जान को खतरा बताया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 00:58 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह एवं अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पुलिस अधिकारी भीमराव घडगे ने जान को खतरा होने का दावा करते हुए स्वयं के लिए और अपने परिवार के लिए सुरक्षा मांगी है।

अकोला में तैनात घडगे ने सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल और राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, ‘‘मुझे और मेरे परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। मैंने स्वयं के लिए और अपने परिवार के सदस्यों के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मियों की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। मेरे परिवार के सदस्य मुंबई के पास कल्याण में रहते हैं।''

घडगे ने दावा किया, ''मैं यहां अकोला में तैनात हूं जबकि मेरा परिवार कल्याण में रहता है। मैं उनको लेकर चिंतित हूं क्योंकि वे लोग कुछ भी कर सकते हैं।''

पुलिस निरीक्षक घडगे ने कहा कि उन्हें कोई धमकी भरा फोन कॉल या संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कोई आपको हमला करने से पहले सूचना नहीं देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो