लाइव न्यूज़ :

हत्या के मामले में वांछित महिला की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:46 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 11 मई गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दीनदयाल पुरी इलाके में स्थानीय लोगों ने महाराष्ट्र पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और उनके वाहन पर पथराव किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के पुणे जिले की पुलिस टीम गाजियाबाद में हत्या के मामले में वांछित एक महिला की तलाश में आई थी। पुणे के फराशखाना पुलिस थाने में दर्ज हत्या मामले में इस महिला का नाम भी शामिल है।

महाराष्ट्र पुलिस सादे कपड़ों में यहां पहुंची और उसने संभवत: स्थानीय पुलिस को भी सूचित नहीं किया था।

प्रवीन महाजन नाम की आरोपी महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन नंदग्राम में उसकी उपस्थिति दर्शा रही थी।

शहर के पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि लोकेशन के आधार पर पुलिस गाजियाबाद पहुंची लेकिन महिला वहां मौजूद नहीं थी। अंकित नाम का एक युवक आरोपी के साथ फोन पर संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस जब अंकित के घर पहुंची और महिला के बारे में पूछताछ की तो अंकित के घरवालों और कुछ पड़ोसियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक पुलिसकर्मी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर स्थानीय पुलिस ने अंकित समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई