लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे शिवसेना प्रमुख को पुलिस ने उदय सामंत की कार पर हुए हमले में किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2022 17:04 IST

शिवसेना के बागी विधायक उदय सामंत की कार पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने पुणे शहर के शिवसेना प्रमुख समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक उदय सामंत पर हुए हमले में पुलिस ने पुणे शहर शिवसेना प्रमुख संजय मोरे को अरेस्ट कियापुलिस ने संजय मोरे के अलावा कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया हैमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत पर मंगलवार रात में जानलेवा हमला हुआ था

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक उदय सामंत की कार पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना के पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे के अलावा उसके हिंगोली क्षेत्र के पदाधिकारी बबन थोराट के साथ चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किये गये सभी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने हिंसक भीड़ को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत की कार पर हमला करने के लिए कथित तौर पर उकसाया। पुलिस के मुताबिक हिंगोली के शिवसेना नेता बबन थोराट ने शिवसैनिकों को विधायक उदय सामंत की गाड़ी पर हमला करने के लिए कहा, जिसके बाद बेकाबू हुए कथित शिवसैनिकों ने रॉड और डंडों से सावंत की कार पर हमला बोल दिया।

समाचार वेबसाइट 'मिड डे' के मुताबिक मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद कालाचौकी पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए बुधवार की सुबह बबन थोराट को चिंचपोकली पूर्व में बाल मुकुंद मार्ग के पास स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया और उन्हें पुणे लेकर आया गया।

मोरे, थोराट के अलावा पुलिस ने शिंदे गुट के विधायक उदय सावंत की गाड़ी पर हमले के मामले में चार अन्य आरोपियों को पुणे से पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने थोराट समेत गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को छह अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मालूम हो कि विधायक उदय सामंत की कार पर बीते मंगलवार की रात करीब नौ बजे पुणे के कटराज इलाके में एक सिग्नल पर हमला किया गया। इस संबंध में उदय सावंत का आरोप है कि उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने के लिए हॉकी और रॉड से कार पर हमला किया।

विधायक सावंत का यह भी कहना है कि उग्र शिवसैनिकों ने उनकी जान लेने के लिए गाड़ी पर पत्थर भी बरसाये और हमले के दौरान उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस हमले में उदय सामंत की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आयूी। 

शिंदे गुट के उदय सामंत इस घटना के बाद सीधे भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने 15 से अधिक लोगों पर हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया।

मामले में पुणे के स्वारगेट की सहायक पुलिस आयुक्त सुषमा चव्हाण ने कहा, “शिवसेना के शहर प्रमुख संजय मोरे को विधायक उदय सामंत की कार पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उनके अलावा हिंगोली से बबन थोराट और चार अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।”

इसके साथ ही एसीपी सुषमा चव्हाण ने कहा, "पुलिस ने इस मामले में विधायक उदय सामंत के बयान के आधार पर 15 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) और दंगा से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।"

जानकारी के अनुसार जब उदय सामंत पर हमला हुआ, उस समय शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने एक जनसभा को हमला स्थल के करीब ही संबोधित किया था और जितने भी आरोपियों के हिरासत में लिया गया है, वो हमले से पहले कथित तौर पर ठाकरे की जनसभा में मौजूद थे।

वहीं हमले के बाद सकते में आये विधायक उदय सामंत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी कार पर हमला पूर्व नियोजित तरीके से किया गया था। हमलावरों का इरादा उन्हें जान से मारने का था। 

टॅग्स :Uday Samantएकनाथ शिंदेEknath ShindePuneMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

क्राइम अलर्ट'नीले ड्रम' के बाद 'हरे ड्रम' का कहर; पति-पत्नी ने मिलकर रची प्रेमी की हत्या की साजिश, ड्रम में बंद मिला शव

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना