लाइव न्यूज़ :

वाह रे मंत्री जी! CM उद्धव ठाकरे से बिना सलाह लिए ही 100 यूनिट बिजली फ्री देने की कर दी घोषणा, पोल खुली तो जनता की खुशियों पर फिर गया पानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2020 08:49 IST

Maharashtra: सूचना अधिकार कानून के तहत ऊर्जा विभाग से जानकारी मांगी गई थी कि क्या 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने का कोई प्रस्ताव तैयार किया गया है और यदि हां, तो क्या उसे सरकार ने मंजूरी दी है?

Open in App
ठळक मुद्देऊर्जा विभाग ने कहा है कि 100 यूनिट बिजली फ्री का कोई प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष नहीं भेजा है.उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने तुरंत इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की योजना सरकार के लिए व्यावहारिक नहीं है.

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राऊत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर एक कार्यक्रम में 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा कर दी थी, लेकिन मजे की बात यह है कि इस घोषणा पर अब तक कुछ नहीं हुआ है. ऊर्जा विभाग ने कहा है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष नहीं भेजा है. यानी मंत्री महोदय महज हवा में बात कर रहे हैं. उत्साही कार्यकर्ता की भांति 'उत्साही मंत्री' का तमगा हासिल करने के लिए राऊत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बिना सलाह-मशविरा किए उक्त लोकलुभावन घोषणा कर दी थी.

उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने तुरंत इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की योजना सरकार के लिए व्यावहारिक नहीं है. सूचना अधिकार कानून के तहत ऊर्जा विभाग से जानकारी मांगी गई थी कि क्या 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने का कोई प्रस्ताव तैयार किया गया है और यदि हां, तो क्या उसे सरकार ने मंजूरी दी है?

ऊर्जा विभाग ने बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव ऊर्जा विभाग ने पेश नहीं किया है. इस बारे में ऊर्जा विभाग को राज्यभर से दो पत्र प्राप्त हुए थे. ऊर्जा विभाग ने आरटीआई कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र विधिमंडल में बिजली और उससे जुड़ी हुई समस्याओं पर हुई चर्चा के दस्तावेज उपलब्ध कराए, जिनमें ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देने का प्रयास कर रही है.इस घटनाक्रम से साबित हो जाता है कि मंत्री राऊत ने मुख्यमंत्री से बिना किसी सलाह और बिना किसी अध्ययन के उक्त घोषणा करने की जल्दबाजी कर दी थी. आज की तारीख में राज्य में काफी महंगी बिजली दी जा रही है. यदि उसकी दर ही कम कर दी जाए तो ग्राहकों पर बड़ी मेहरबानी होगी. यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने दी.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब