लाइव न्यूज़ :

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में खुली रह सकती हैं शराब की दुकानें, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताई ये शर्त

By गुणातीत ओझा | Updated: April 21, 2020 06:53 IST

महाराष्ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने शराब की दुकानों को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सोशल डिस्‍टेंसिंग का नियम अपनाकर शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने शराब की दुकानों को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सोशल डिस्‍टेंसिंग का नियम अपनाकर शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं।

मुंबई। देश में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस से वर्तमान में महाराष्ट्र बुरी तरह प्रभावित है। यही कारण है कि देशव्यापी लॉकडाउन में आंशिक छूट मिलने के बावजूद भी महाराष्ट्र में कई जगह कर्फ्यू जैसे हालात हैं। यहां लॉकडाउन की छूट का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यहां शराब की दुकानें खुली रह सकती हैं, अगर सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता से पालन किया जाए तो ।

टोपे ने आज अपने फेसबुक लाइव के दौरान इस विषय पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "अगर सोशल डिस्टेंसिंग का सभी लोग ढंग से पालन करें तो शराब की दुकानों पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए।" कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमने अब तक 76,000 कोरोना टेस्ट किए हैं। मुंबई में टेस्ट की संख्या 50,000 से अधिक है। उन्होंने कहा कि  हमने 75,000 रैपिड टेस्ट करने का भी फैसला किया है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र ने सबसे अधिक कोरोना वायरस के परीक्षण किए हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लगभग 6,000 निगरानी दल काम कर रहे हैं। टोपे ने उन लोगों के बारे में चिंता जताई गई जो महामारी के लक्षणों को छिपा रहे हैं। टोपे ने कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को उन रोगियों को दिया जाएगा, जिन्हें दिल की कोई समस्या नहीं है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 466 नए मामले, कुल संख्या 4,666 हुई

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 466 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 4,666 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से आज नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 232 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मरे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 572 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी