लाइव न्यूज़ :

Maharashtra News: मुंबई में कोरोना वायरस के 100 नए केस, 5 और की मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1018 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 20:47 IST

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में आज 150 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से ग्रस्त मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,018 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में 508 पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसके अलावा 13 मौत भी दर्ज की गई है। भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4789 पहुंच चुकी है। 

मुंबईः मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के कम से कम 100 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही शहर मे अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 590 हो गयी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण से आज पांच लोगों की मौत हुई है। अ

भी तक शहर में 40 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है। उसमें कहा गया है कि संख्या में इतनी वृद्धि इसलिए हुई है क्योंकि 55 मरीज उच्च खतरे वाले सील किये गये इलाकों से मिले हैं और ये सभी स्वास्थ्य टीमों द्वारा सघन जांच और संपर्क का पता लगाने के कारण सामने आ पाएं हैं।

वहीं पूरे महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में आज 150 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से ग्रस्त मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,018 हो गई है। 

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा जानकारी के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 508 पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसके अलावा 13 मौत भी दर्ज की गई है। ऐसे में भारत में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4789 पहुंच चुकी है। 

बताते चलें कि इनमें से 4312 एक्टिव केस, अभी तक  353 लोग ठीक हो चुके है। इसके अलावा भारत में मृतकों की संख्या 124 हो चुकी है। समाचार एजेंसी एएऩआई ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी दी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?