लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को कोविड-19 के 17.5 लाख टीकों की जरूरत, 9.83 लाख टीके मिले: टोपे

By भाषा | Updated: January 13, 2021 13:24 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी महाराष्ट्र सरकार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके की 9.83 लाख खुराकें मिली हैं जबकि पहले चरण के टीकाकरण के लिए 17.5 लाख टीकों की जरूरत है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को यह बात कही।

टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य को ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से कोविशील्ड के 9.63 लाख टीके और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित 20,000 टीके मिले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें एक व्यक्ति को चार सप्ताह के अंतर में टीके की दो खुराकें देनी हैं, इस प्रकार से आठ लाख पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों में से करीब 55 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों का ही अभी टीकाकरण हो पाएगा।’’

टोपे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में टीकाकरण के पहले चरण में 17.50 लाख टीकों की जरूरत है। हमें ज्यादा टीकों की जरूरत है क्योंकि 10 प्रतिशत का नुकसान होने का अनुमान है। लेकिन हमें ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ से 9.63 लाख टीके मिले हैं और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के 20,000 टीके मिले हैं।’’

टोपे ने बताया कि केन्द्र ने राज्य से टीकाकरण केन्द्रों की संख्या 511 से घटा कर 350 करने की ताकीद की है और कहा है कि सरकार को अन्य आपात स्थितियों पर भी नजर रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर हम 350 केन्द्र रखते हैं और प्रत्येक केन्द्र में 100 लोगों को टीके लगाए जाते हैं, तो राज्य में टीकाकरण के पहले दिन यानी 16 जनवरी को केवल 35,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO