लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक से ईडी कर रही पूछताछ, सुबह घर से लेकर गई

By विशाल कुमार | Updated: February 23, 2022 10:02 IST

ईडी पहले ही मुंबई में 10 परिसरों की तलाशी ले चुकी है, जिसमें कास्कर, सलीम फ्रूट, छोटा शकील के बहनोई और इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे सहित अन्य के आवास शामिल हैं। उसने इस मामले में गैंगस्टर छोटा शकील के साले सलीम फ्रूट, कास्कर और पारकर के बेटे से भी पूछताछ की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को बुधवार सुबह 7 बजे उनके आवास से ले जाया गया।मलिक का नाम एक हवाला मामले में खुफिया एजेंसियों के सामने आया था।

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता और राज्य के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ कर रहा है। मलिक को बुधवार सुबह 7 बजे उनके आवास से ले जाया गया और सुबह 8 बजे से उनसे पूछताछ हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मलिक का नाम एक हवाला मामले में इकट्ठा की जा रही जानकारी के दौरान खुफिया एजेंसियों के सामने आया था।

ईडी इब्राहिम, इकबाल मिर्ची, छोटा शकील, पारकर और जावेद चिकना के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है, क्योंकि उसने मुंबई के नागपाड़ा और भिंडी बाजार इलाके में जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अचल संपत्ति की बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से प्राप्त धन से जुड़े कई हवाला लेनदेन पाए।

एजेंसी पहले ही मुंबई में 10 परिसरों की तलाशी ले चुकी है, जिसमें कास्कर, सलीम फ्रूट, छोटा शकील के बहनोई और इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे सहित अन्य के आवास शामिल हैं। उसने इस मामले में गैंगस्टर छोटा शकील के साले सलीम फ्रूट, कास्कर और पारकर के बेटे से भी पूछताछ की है।

इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा इस महीने की शुरुआत में डी कंपनी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर ताजा मामले पर आधारित है। 

इब्राहिम और उसके कई सहयोगियों को एनआईए ने भारत के खिलाफ हवाला लेनदेन सहित आतंकी गतिविधियों में उनकी भूमिकाओं के साथ नामित किया है।

पिछले कुछ महीनों में मलिक खासे चर्चा में रहे क्योंकि उन्होंने अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान पर केस दर्ज करने वाले एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी समीर वानखेड़े पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे।

टॅग्स :नवाब मलिकप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्रदाऊद इब्राहिमDawood Ibrahim
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी