लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: देवेंद्र फड़नवीस का नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जमीन खरीदने का आरोप, कहा- 'मेरे पास सबूत'

By विशाल कुमार | Updated: November 9, 2021 14:46 IST

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास ऐसे पांच जमीन के सौदों के दस्तावेज हैं और वे इन्हें संबंधित अधिकारियों को इन्हें सौंपेंगे. उन्होंने इन दस्तावेजों को एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी ये दस्तावेज सौंपने की बात कही है.

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उनके पास पांच जमीन के सौदों के दस्तावेज हैं.एजेंसियों और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सौंपेंगे दस्तावेज.मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े पर लगातार आरोप लगा रहे थे मलिक.

मुंबई:महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक और और उनके परिवार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल और 1993 विस्फोट मामले में 2005 में दोषी ठहराए गए बादशाह खान से 2.80 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदा था.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास ऐसे पांच जमीन के सौदों के दस्तावेज हैं और वे इन्हें संबंधित अधिकारियों को इन्हें सौंपेंगे. उन्होंने इन दस्तावेजों को एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी ये दस्तावेज सौंपने की बात कही है.

फड़नवीस ने कहा कि यहां अंडरवर्ल्ड के साथ सीधा संबंध है. मेरे पास पांच जमीन सौदों के दस्तावेज हैं. खरीदी गई चार संपत्तियों का संबंध अंडरवर्ल्ड से है. मैं देखूंगा कि पुलिस, ईडी, एनआईए या किस एजेंसी को ये दस्तावेज सौपें जा सकते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि मलिक ऐसे लोग से कारोबार करते हैं जो मुंबई को हिला देने वाले विस्फोट में शामिल थे. उन्होंने मामले के दोषियों से बाजार भाव से कम कीमत पर जमीन खरीदी. क्या यह सौदा टाडा कानून के तहत जमीन को जब्त होने से बचाने के लिए किया गया था?

फड़नवीस ने कहा कि कुर्ला में एलबीएस रोड पर एक संपत्ति 30 लाख रुपये की मामूली कीमत पर खरीदा गया था, जबकि 2005 में बाजार दर 2053 प्रति वर्ग फुट थी.

भाजपा नेता ने ये आरोप नवाब मलिक द्वारा लगातार मुंबई एनसीबी प्रमुख समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर आरोप लगाए जाने के बाद लगाए हैं. वहीं, वानखेड़े परिवार ने मलिक के खिलाफ मानहानि के साथ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है.

समीर वानखेड़े ने मुंबई क्रूज शिप मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, अब उन्हें इस मामले की जांच से हटा दिया गया है जबकि आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है.

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसनवाब मलिकSameer Wankhede
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे