लाइव न्यूज़ :

Swara Bhaskar Jan Nyay Padyatra: 'भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं', फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: March 17, 2024 10:57 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईस्वरा भास्कर ने कहा देश पिछले 10 वर्षों से एक बीमारी से पीड़ित है और वह है नफरतराहुल की यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई

Bharat Jodo Nyay Yatra: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है। लेकिन हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है, आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है।

स्वरा ने आगे कहा कि इस यात्रा का शीर्षक 'भारत जोड़ो' है और देश को एकजुट करना है। देश पिछले 10 वर्षों से एक बीमारी से पीड़ित है और वह है नफरत। मुझे लगता है कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि यह देश 'मोहब्बत' की वजह से बना है, न कि 'नफ़रत' की वजह से।बताते चले कि 63 दिनों तक चले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन मुंबई में हो रहा है। राहुल गांधी ने इस दौरान न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली। इस यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुई।

राहुल की न्याय यात्रा में विपक्षी नेता भी होंगे शामिल

मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म हो रही है। आखिरी दिन इस यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, शिवसेना(यूबीटी) एनसीपी(शरद गुट) के नेता शामिल होंगे।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है पर यह अंत नहीं, न्याय की लड़ाई का आरंभ है। आज चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, अब चैन से तभी बैठना, जब अन्याय का पर्याय बन चुकी इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देना।हम जनता के जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे। हमारा चुनावी अभियान भी युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को अधिकार, किसानों को सही दाम, श्रमिकों को सम्मान और वंचितों को हिस्सेदारी की गारंटी को समर्पित होगा।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्रास्वरा भाष्करमुंबईRahul Congressराहुल गांधीकांग्रेसबॉलीवुड अभिनेत्रीbollywood actress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप