लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु रॉय ने की आत्महत्या

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 11, 2018 15:09 IST

मुंबई स्थित अपने आवास पर आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हिमांशु एडीजी रैंक के अधिकारी थे।

Open in App

मुंबई, 11 मई। मुंबई पुलिस के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर हिमाशु रॉय ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है जहां मुंबई स्थित अपने आवास पर आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हिमांशु एडीजी रैंक के अधिकारी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडीजी रैंक के अधिकारी के खुदखुशी करने से शहर में सनसनी फैल गई है। हांलाकी, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलूओं पर जांच करने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।  

बता दें कि एडीजी रैंक के अधिकारी मुंबई के पूर्व ज्वाईंट कमिश्नर हिमांशु रॉय 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हिमांशु रॉय ने दाऊद के भाई इकबाल कास्कर के चालक आरिफ की गोलीबारी मामले में, पत्रकार जेड किलिंग केस, विजय पलंडे, लैला खान डबल मर्डर केस जैसे महत्वपूर्ण मामलो को सुलझाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। 

आईपीएस अधिकारी  हिमांशु रॉय साल 1995 में नासिक (ग्रामीण) में बतौर  पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) के रूप में नियुक्त किए गए थे। इसके बाद वे अहमदनगर पुलिस निरीक्षक (Police Inspector) के रूप में भी अपनी सेवाए दे चुके हैं। 

इसके अलावा वे नासिक के पुलिस उपायुक्त (Deputy commissioner of police) भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2009 में मुंबई में बतौर संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वे मुंबई साइबर सेल में और महाराष्ट्र एटीएस के भी प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र में ही अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त हुए थे।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?