लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 22 अप्रैल तक बढ़ाई, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 16:13 IST

राकांपा नेता नवाब मलिक 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले सात मार्च तक ईडी की हिरासत में थे और इसे बाद में चार अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। चार अप्रैल को उनकी हिरासत फिर से 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देविशेष न्यायाधीश आर. एन. रोकाडे के समक्ष पेश किया गया। राकांपा नेता ने अदालत को बताया कि गुर्दे की बीमारी के कारण अस्वस्थ हैं और उनके पैरों में सूजन है।जेल अधिकारियों ने केवल दर्द निवारक दवाएं दीं।

मुंबईः यहां की एक विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत सोमवार को 22 अप्रैल तक बढ़ा दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक ने अदालत को अपने खराब स्वास्थ्य के बारे में बताया।

 

मलिक को धन शोधन निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित विशेष न्यायाधीश आर. एन. रोकाडे के समक्ष पेश किया गया। राकांपा नेता ने अदालत को बताया कि वह गुर्दे की बीमारी के कारण अस्वस्थ हैं और उनके पैरों में सूजन है।

मलिक ने कहा कि जब भी उन्होंने अपने पैरों में दर्द की शिकायत की, जेल अधिकारियों ने उन्हें केवल दर्द निवारक दवाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी चिकित्सा समस्याओं का स्थायी समाधान चाहता हूं।’’ मलिक के वकील कुशाल मोर ने अदालत को बताया कि अपनी अवैध गिरफ्तारी को चुनौती देने और तत्काल रिहाई के अनुरोध को लेकर उच्चतम न्यायालय के समक्ष दायर मंत्री की याचिका पर 22 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है।

विशेष न्यायाधीश रोकाडे ने इसके बाद मलिक की न्यायिक हिरासत 22 अप्रैल तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

राकांपा नेता 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले सात मार्च तक ईडी की हिरासत में थे और इसे बाद में चार अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। चार अप्रैल को उनकी हिरासत फिर से 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। 

टॅग्स :नवाब मलिकप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम