लाइव न्यूज़ :

साली का मामला निपटा ही था दूसरी पत्नी ने लगा दिया आरोप, करुणा शर्मा ने कहा- धनंजय मुंडे ने उनके बच्चों को किया कैद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2021 15:58 IST

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के साथ ‘रिलेशनशिप’ में रही एक महिला ने पुलिस के समक्ष की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले तीन महीने से उसके दो बच्चों को मंत्री ने अपने बंगले में रखा हुआ है और वह उसे बच्चों से मिलने या बात करने नहीं दे रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमुंडे ने बयान में कहा कि महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं.महिला ने धमकी दी है कि अगर पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो वह 20 फरवरी से भूख हड़ताल करेगी.मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय को दी लखित शिकायत में महिला ने दावा किया कि 14 वर्षीय उसकी बेटी सुरक्षित नहीं है.

मुंबईः साली के लगाए आरोपों से राज्य के सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे ने पार ही पाया था कि अब विरोध में उनकी दूसरी पत्नी करुणा शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

करुणा ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चों को मुंडे ने अपने बंगले 'चित्रकूट' में कैद करके रखा है. उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. करुणा ने अपनी शिकायत मुंबई पुलिस आयुक्त को सौंपी है. करुणा शर्मा ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने मुंडे पर बलात्कार, घरेलू हिंसाचार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके दोनों बच्चों को मुंडे के बंगले के पिछले हिस्से में कैद करके रखा गया है. उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. जब वह 24 जनवरी को बच्चों से मिलने जा रही थी, तो मुंडे ने पुलिसकर्मियों की मदद से उनके भगा दिया.

करुणा ने यह आरोप भी लगाया है कि उस बंगले में उनके बच्चे सुरक्षित नहीं हैं. बच्चों में 14 साल की लड़की भी शामिल है. वहां कोई महिला केयर टेकर नहीं है. आमरण अनशन की दी चेतावनी करुणा ने मांग की है कि उन्हें उनके बच्चों से मिलने की व्यवस्था की जाए अन्यथा वह 20 फरवरी से आमरण अनशन करेंगी.

उन्हें चित्रकूट बंगले या आजाद मैदान में अनशन करने के लिए अनुमति दी जाए. मुंडे के विरोध में कार्रवाई करने की मांग भी उन्होंने की है. करुणा की बहन के आरोप और मुंडे का खुलासा इससे पहले पिछले महीने करुणा शर्मा की बहन ने मुंडे के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी.

लेकिन इसके तुरंत बाद उसके खिलाफ कुछ नामी लोगों ने आरोप लगाए कि वह हनी ट्रैप के जरिए धनवान और रसूखदार लोगों को फंसाती है. इसके चलते खुद वह मुसीबत में फंसती नजर आ रही थी. आखिरकार उसने अपनी शिकायत वापस ले ली थी.

टॅग्स :मुंबईधनंजय मुंडेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम