लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : संपत्ति विवाद के चलते एक शख्स ने पिता की हत्या की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:12 IST

Open in App

ठाणे, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति ने संपत्ति विवाद के बाद अपने पिता की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को मुरबाद तालुका के डोंगर नावले गांव में हुई और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 50 वर्षीय मृतक की पहली पत्नी का बेटा है और वह अपने पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं था। पिछले पांच साल से संपत्ति के एक मामले को लेकर भी दोनों में झगड़ा चल रहा था।

मुरबाद पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रसाद पंढारे ने बताया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजे आरोपी, एक धारदार हथियार के साथ पिता के घर आया और दोनों में संपत्ति संबंधि मुद्दे को लेकर फिर से झगड़ा हुआ।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान, आरोपी ने अपने पिता पर उस हथियार से कथित तौर पर कई बार वार किए और फिर भाग गया। उन्होंने बताया कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत