लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : आदिवासियों से बदसलूकी, मारपीट के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 11:59 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 25 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार से एक व्यक्ति को आदिवासी समुदाय के कुछ लोगों को अपशब्द कहने और उनके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस ने बुधवार रात आरोपी विकास नाइक को गिरफ्तार कर लिया। विरार पूर्व में टोकरे कातकरी पाड़ा के कातकरी समुदाय के कुछ लोगों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।

शिकायत में कहा गया है कि नाइक ने स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई सड़क को जेसीबी मशीन से खोद दिया। विरार थाने के प्रभारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने नाइक से इस बारे में पूछताछ की तो आरोपी और उसके साथियों ने गाली-गलौच की और मारपीट की।

नाइक और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून 1989 के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब