लाइव न्यूज़ :

पुणे एमआईटी स्कूल का आदेश, छात्राएं केवल सफेद और बेज रंग का पहने इनरवियर

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2018 01:23 IST

स्कूल से एक नोट जारी किया गया है जिसमें छात्राओं के अलग-अलग रंग के इनर गारमेंट्स पहने का विरोध किया गया है।  

Open in App

पुणे, 4 जुलाई: महाराष्ट्र के पुणे के मेयर के एमआईटी विश्वशांति गुरूकुल स्कूल में छात्राओं समेत उनके माता-पिता प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल से एक नोट जारी किया गया है जिसमें छात्राओं के अलग-अलग रंग के इनर गारमेंट्स पहने का विरोध किया गया है।  स्कूल प्रशासन चाहता है कि अभिभावक इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करें।  इसके साथ ही अभिभावकों ने यह भी बताया कि स्कूल में बच्चों को कई बार-बार शौचालय के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। ' 

ये भी पढ़ें; सुप्रीम कोर्ट ने भी माना सीएम केजरीवाल ही हैं दिल्ली के 'बॉस'

बता दें कि स्कूल ने डायरी नियमों की लिस्ट दी है।  इस लिस्ट में भारतीय दंड संहिता के उल्लेख सहित एक एफिडेविट भी साइन करने को कहा है।  इसके मुताबिक अगर अभिभावक स्कूल नियमों को नहीं मानते तो स्कूल उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकता है।  स्कूल द्वारा जारी नियमों के मुताबिक छात्राओं को ड्रेस के नीचे के इनरवियर केवल सफेद और बेज रंग ही पहनाना होगा इसके अलावा वह अन्य कोई रंग नहीं पहन सकते।  इसके साथ ही इमरजेंसी के अलावा टॉयलेट्स बस एक फिक्स समय पर इस्तेमाल कर सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के 18 बागी विधायकों की सदस्यता मामला: मद्रास HC के तीसरे जज 23 जुलाई से करेंगे रोजाना सुनवाई

अगर इससे ज्यादा इस्तेमाल किया तो स्कूल छात्रों से 500 रुपये तक का जुर्माना ले सकता है।  वहीं अगर अगर सेनेटरी पैड्स को सही ढंग से डब्बे में नहीं फेंका तो उनके पेरेंट्स को सफाई का खर्चा उठाना पड़ेगा।  इसपर एमआईटी स्कूल की डायरेक्टर ने बताया कि जारी हुए नियमों का मकसद बहुत ही साफ़ है।  स्कूल ने बीते कुछ मामलों को ध्यान में रखकर यह नियम तैयार किए हैं।  हमारे पास कोई छुपा एजेंडा नहीं है।  इस नियमावली के बाद से अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?