लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सितंबर तक दौड़ने लगेगी लोकमान्य नगर-सीताबर्डी मेट्रो, सरकार के पहले सौ दिन के एजेंडा में शामिल है प्रोजेक्ट 

By संतोष ठाकुर | Updated: July 23, 2019 17:03 IST

केंद्रीय शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने लोकमत समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि नागपुर एक तेजी से विकसित होता शहर है और यहां पर सार्वजनिक परिवहन को लेकर भी तेजी से कदम उठाने की जरूरत है। 

Open in App

नागपुर के लोकमान्य नगर और सीताबर्डी के बीच मेट्रो आने वाले सितंबर-अक्टूबर तक दौड़ने लगेगी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस समयावधि में हम इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू कर दे। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार के पहले सौ दिन के एजेंडा में 21 किमी नई मेट्रो लाइन शुरू करने की योजना शामिल है। इसमें लोकमान्य नगर-सीताबर्डी के बीच 11 किमी की मेट्रो लाइन भी शामिल है। इसके अलावा महाराजा कॉलेज-थायकोडम के बीच 5.6 किमी और दिल्ली के द्वारका-नजफगढ़ के बीच 4.3 किमी की मेट्रो लाइन शामिल है। 

केंद्रीय शहरी विकास सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने लोकमत समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि नागपुर एक तेजी से विकसित होता शहर है और यहां पर सार्वजनिक परिवहन को लेकर भी तेजी से कदम उठाने की जरूरत है। 

यही वजह है कि यहां पर सीताबर्डी-लोकमान्य नगर के बीच 11 किमी मेट्रो को सितंबर-अक्टूबर तक शुरू करने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार की ओर से भी समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मेट्रो के साथ ही छोटे-मंझोले शहरों के लिए मेट्रो लाइट सेवा शुरू करने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। यह मेट्रो के एलिवेटेड-उपरी मार्ग से 50 प्रतिशत और अंडरग्राउंड-भूमिगत से करीब 20 प्रतिशत कम राशि पर  निर्मित-परिचालित की जा सकती है। इसके तहत एक मार्ग पर एक दिशा में प्रति घंटे में 15 हजार यात्रियों का आवागमन किया जा सकेगा। हमारी योजना है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र सहित देश के कई शहरों में मेट्रो लाइट सेवा शुरू की जाए। 

टॅग्स :एनडीए सरकारमहाराष्ट्रमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी