लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे के शाहपुर में लेप्टोस्पाइरोसिस के मामले सामने आए, दो की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:05 IST

Open in App

ठाणे, 22 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले की शाहपुर तहसील में लेप्टोस्पाइरोसिस से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य का यहां सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक चिकित्सा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

लेप्टोस्पाइरोसिस एक संक्रामक जीवाणु रोग है जो कृन्तकों (रोडेंट), कुत्तों और अन्य स्तनधारियों में होता है और मनुष्य इसकी चपेट में आ सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि बीते तीन सप्ताह के दौरान शाहपुर और मुरबाद तहसीलों में संदिग्ध लेप्टोस्पाइरोसिस और डेंगू के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। बहरहाल, चिकित्सा अधिकारी उनकी मौत का सटीक कारण पता लगाने में जुटे हैं।

ठाणे के जिला चिकित्सा अधिकारी मनीष रेंगे ने कहा, ''शाहपुर में लेप्टोस्पाइरोसिस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इससे पीड़ित दो लोगों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। ''

उन्होंने कहा, ''अन्य लोगों की मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।''

अधिकारी ने कहा कि 3,000 की आबादी वाले शाहपुर के बपगांव में ही इस अवधि के दौरान 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मुरबाद और उसके आसपास के गांव में 17 लोगों की जान चली गई है। लेकिन उनकी मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन दो तहसीलों के गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो