लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: एक बार फिर आमने-सामने बीजेपी-शिवसेना, 25 जून को वोटिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 17, 2018 13:53 IST

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी भाजपा और शिवसेना पालघर लोकसभा उपचुनाव के बाद एक बार फिर विधान परिषद के चुनाव में आमने-सामने खड़े हैं।

Open in App

मुंबई, 17 जून। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी भाजपा और शिवसेना पालघर लोकसभा उपचुनाव के बाद एक बार फिर विधान परिषद के चुनाव में आमने-सामने खड़े हैं। विधान मंडल के ऊपरी सदन के लिए 25 जून को चुनाव होगा। यहां मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक एसोसिएशन सीटों के लिए चुनाव होगा।

वर्तमान सदस्य दीपक सावंत (शिवसेना - मुंबई स्नातक), कपिल पाटिल (लोक भारती पार्टी - मुंबई शिक्षक), निरंजन दवखरे (राकांपा से भाजपा में आने वाले - कोंकण स्नातक) और अपूर्वा हीरे (निर्दलीय - नासिक शिक्षक) का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है।

यह चुनाव इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शिवसेना ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत को मुंबई स्नातक सीट से टिकट देने से इंकार कर दिया। वह इस सीट से दो बार विधान पार्षद रह चुके हैं।

इसके अलावा कोंकण स्नातक सीट पर भी करीबी नजरें रहेंगी क्योंकि विधान पार्षद निरंजन दवखरे पिछले महीने राकांपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इन चार सीट के लिए कुल 71 प्रत्याशी जोर अजमाइश कर रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन कोंकण और मुंबई स्नातक सीट पर आमने - सामने है।

कोंकण स्नातक सीट पर भाजपा के दवखरे का मुकाबला शिवसेना के संजय मोरे से होगा। राकांपा ने नजीब मुल्ला को मैदान में उतारा है जिसका कांग्रेस और अन्य सामान विचारधारा वाले दलों ने समर्थन किया है।

मुंबई स्नातक सीट पर शिवसेना के विलास पोटनिस का मुकाबला भाजपा के अमित मेहता से होगा।कांग्रेस और राकांपा ने निर्दलीय राजेन्द्र कोरडे को समर्थन दिया है। इस सीट से लोक भारती पार्टी के जलिंदर सरोडे भी मैदान में हैं।

मुंबई शिक्षक सीट पर शिवसेना के शिवाजी शेंडगे का मुकाबला मौजूदा विधान पार्षद कपिल पाटिल (लोक भारती) से है। पाटिल को कांग्रेस और राकांपा का समर्थन प्राप्त है जबकि भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी अनिल देशमुख को अपना समर्थन दे रही है।

नासिक शिक्षक सीट पर भाजपा के अनिकेत पाटिल का मुकाबला 23 निर्दलीय प्रत्याशी से है। राकांपा ने निर्दलीय प्रत्याशी संदीप बेडसे को अपना अपना समर्थन दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेअमित शाहदेवेंद्र फडनवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप