लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जन सुराज्य पार्टी ने दिया बीजेपी को अपना समर्थन, बढ़ गई देवेंद्र फड़नवीस की ताकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 09:06 IST

महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं और राज्य की अगली सरकार में सत्ता में भागीदारी को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी नए फॉर्मूले पर कर रही विचारमहाराष्ट्र BJP सांसद का दावा, शिवसेना के 45 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए इच्छुक

महाराष्ट्र में सत्ता समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। मंगलवार को शिवसेना-बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए जारी खींचतान के बीच जन सुराज्य शक्ति पार्टी के नेता और कोल्हापुर से विधायक विनय कोरे ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलकर बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है।

मंगलवार को सीएम फड़नवीस ने दावा किया था कि उनकी पार्टी बीजेपी को 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा 5 अन्य निर्दलीय विधायकों के साथ आने की उम्मीद हैं।

शिवसेना को मनाने के लिए बीजेपी नए फॉर्मूले पर कर रही विचार

शिवसेना के साथ जारी तनातनी के बीच बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार में शिवसेना की हिस्सेदारी बढ़ाना शामिल हैं। इस फॉर्मूले के तहत शिवसेना को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद देने के अलावा सरकार में करीब 40-45 फीसदी मंत्री पद ऑफर कर सकती है। इतना ही नहीं शिवसेना को खुश करने के लिए बीजेपी उसे केंद्र में भी दो मंत्री पद दे सकती है। 

शाह और उद्धव महाराष्ट्र में सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले को देंगे अंतिम रूप

भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिये सत्ता साझेदारी के "50:50" फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक इस साल लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर हुई बातचीत में "सत्ता के समान वितरण को लेकर सहमति बनी थी न कि मुख्यमंत्री पद को लेकर।"

महाराष्ट्र BJP सांसद का दावा, शिवसेना के 45 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए इच्छुक

भाजपा सांसद संजय ककाड़े ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित करीब 45 विधायक भाजपा के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने के इच्छुक हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राज्यसभा सदस्य ककाड़े ने यह दावा किया।

उन्होंने कहा ‘‘शिवसेना के 56 में से 45 विधायकों ने भाजपा के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वे हमें फोन कर कह रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल कर लें।’’ ककाड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना के विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी किया जाए, ‘‘लेकिन हम भाजपा के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’ 

पार्टी का नामकितनी सीटों पर मिली जीत (कुल 288 सीटें)
भारतीय जनता पार्टी105
शिवसेना56
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी54
इंडियन नेशनल कांग्रेस    44
निर्दलीय13
बहुजन विकास अघाड़ी03
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन02
प्रहर जनशक्ती पक्ष02
समाजवादी पार्टी02
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) 01
जन सुराज्य शक्ति 01
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी01
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना01
राष्ट्रीय समाज पक्ष01
स्वाभिमानी पक्ष01
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया01
टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है