लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अगर शिवसेना गिराएगी बीजेपी की सरकार, तो हम करेंगे उसे समर्थन देने पर विचार: एनसीपी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 10, 2019 11:47 IST

NCP Nawab Malik: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि अगर शिवसेना विश्वास मत के दौरान करेगी बीजेपी के खिलाफ वोट

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी ने दिए शिवसेना को समर्थन के संकेत, पर रखी एक शर्तमहाराष्ट्र में नई सरकार गठन के लिए बीजेपी को मिला है राज्यपाल से न्योता

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापठक के बीच, एनसीपी की मुंबई यूनिट प्रमुख नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए शिवसेना का समर्थन कर सकती है। 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मलिक ने कहा, 'अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो सदन में मत परीक्षण के दौरान एनसीपी उसके खिलाफ वोट करेगी। इसके बाद हम देखेंगे कि शिवसेना बीजेपी सरकार को गिराने के लिए सदन में उसके खिलाफ वोट करती है या नहीं, फिर हम शिवसेना की अगुवाई में एक वैकल्पिक सरकार का समर्थन करने पर विचार करेंगे।'

एनसीपी ने दिए शिवसेना के समर्थन के संकेत, रखी ये शर्त

मलिक ने कहा, 'राज्यपाल को बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाने के साथ ये आमंत्रण पहले ही दे देना चाहिए था। इसे पहले ही शुरू किया जा सकता था। उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि बीजेपी के पास स्थाई सरकार बनाने के लिए संख्या नहीं है। राज्यपाल को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि बीजेपी खरीद फरोख्त ने शुरू कर पाए।'

54 सीटें जीतने वाली एनसीपी ने कहा है कि उसने राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए 12 नवंबर को अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती हैं। साथ में ये चुनाव लड़ने वाली बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद पर सहमति नहीं बन पाने के कारण दोनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए एकराय नहीं बना पाई हैं।

 

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां