लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 47827 नए मामले, कोरोना से 202 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 07:40 IST

सीएम उद्धव ठाकरे ने आज स्पष्ट किया कि हालात लगातार खराब हो रहे हैं और यदि ऐसी ही परिस्थिति रही तो पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई।महाराष्ट्र में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है।

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 मामले दर्ज किये गये जो महामारी शुरू होने के बाद राज्य में किसी एक दिन का सर्वाधिक स्तर है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के नये मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है।

राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 202 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 55,379 हो गयी है। इस बीच 24,126 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 24,57,494 हो गई।

राज्य में अभी 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है-

राज्य में अभी 3,89,832 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.62 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत है। शुक्रवार को राज्य भर में 1,83,378 जांच की गईं। राज्य में अब तक कुल 2,01,58,719 जांच हो चुकी है। मुंबई शहर में कोविड-19 के 8,844 नए मामले सामने आए, जो महानगर में अब तक किसी एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।  

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को संबोधित किया-

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के एक बार फिर तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के लोगों को संबोधित किया। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें धैर्य के साथ कोरोना से लड़ना होगा। आने वाले दिनों में हम रोजाना 2.5 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण करने का लक्ष्य रखा हैं। यदि वर्तमान COVID-19 स्थिति बनी रहती है तो मैं लॉकडाउन लगाने से इंकार नहीं कर सकता। लोग सहमे हुए हैं।

ठोस समाधान सामने नहीं आया, तो लॉकडाउन ही इसका उपाय होगा

उद्धव ठाकरे ने आज स्पष्ट किया कि हालात लगातार खराब हो रहे हैं और यदि ऐसी ही परिस्थिति रही तो पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संक्रमण रोकने के उपायों के संबंध में अगले दो दिन में विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करेंगे और यदि कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया, तो लॉकडाउन ही इसका उपाय होगा।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी