महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग, नतीजे का ऐलान 24 को, आदर्श आचार संहिता लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 21, 2019 12:24 PM2019-09-21T12:24:10+5:302019-09-21T13:34:23+5:30

महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजों का ऐलान 24 अक्टूबर को चुनाव आयोग करेगा.

maharashtra haryana assembly election 2019 voting counting date EC announce | महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग, नतीजे का ऐलान 24 को, आदर्श आचार संहिता लागू

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग, नतीजे का ऐलान 24 को, आदर्श आचार संहिता लागू

Highlightsमहाराष्ट्र-हरियाणा दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं.हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने अपने दम पर 47 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाई.

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2014 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली थी। महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ बीजेपी सरकार में है जहां देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 में 288 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी 123 सीटें हासिल कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। भाजपा को पहली बार इतनी सीटें हासिल हुई थी। वहीं कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि किसी समय भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना यहां दूसरे स्थान पर रही।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है। राज्य में 8.94 करोड़ से मतदाता हैं। महाराष्ट्र चुनाव में 1.8 लाख ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने अपने दम पर 47 सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाई।  इस समय बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री हैं। हरियाणा विधानसभा कार्यकाल 2 नवंबर तक है। राज्य में 1.28 करोड़ मतदाता हैं। हरियाणा चुनाव में 1.3 लाख ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होगा।

Web Title: maharashtra haryana assembly election 2019 voting counting date EC announce

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे