लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मंदिर नहीं खोलने पर सीएम ठाकरे से पूछा- क्या अब सेक्युलर हो गए?, उद्धव ने दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: October 13, 2020 16:10 IST

महाराष्ट्र में अब भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के बावजूद प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व सीएम उद्धव ठाकरे मंदिर खोलने के मामले को लेकर आमने-सामने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र देश में सर्वाधिक कोरोना वायरस से प्रभाविक होने वाले राज्यों में से एक है।सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह हम पर अचानक लॉकडाउन थोपा गया, वैसे ही बिना सोचे अचानाक से हटाया नहीं जा सकता है।

मुंबई: देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच लॉकडाउन से बाहर निकलने का दौर भी चल रहा है। अनलॉक 4 की घोषणा के बाद हर राज्यों ने अपने-अपने अनुसार सेवाओं में छूट दी है। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले को देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ने धार्मिक स्थलों को अभी बंद रखने का फैसला किया है। इस मामले में प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर मंदिर खोलने को कहा है। 

राज्यपाल ने अपने पत्र में सीएम उद्धव ठाकरे को ये लिखा-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने पत्र में सीएम को लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि आप मंदिरों व धर्मस्थलों का खोलना टालते क्यों जा रहे हैं? क्या ऐसा कोई दैवीय आदेश आपको मिला है या फिर आप अचनाक सेक्यूल हो गए हैं, जिस शब्द से आपको नफरत थी?

इस पत्र के जवाब में सीएम उद्धव ठाकरे ने ये जवाब दिया है-

सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को जवाब में चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल खोलने की चर्चा के साथ कोरोना के बढ़ते मामलों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे हमलोगों पर अचानक लॉकडाउन लगाना सही नहीं था, वैसे ही अचानक लॉकडाउन हटाना भी सही नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे अपना हिंदुत्व साबित करने के लिए आपसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। जो लोग हमारे राज्य की तुलना PoK से करते हैं उनका स्वागत करना मेरे हिंदुत्व में फिट नहीं बैठता है। सिर्फ मंदिर खोलने से ही क्या हिंदुत्व साबित होगा?'

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो