लाइव न्यूज़ :

छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर महाराष्ट्र सरकार शासन चलाएगीः उद्धव

By भाषा | Updated: December 12, 2019 17:58 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अभिप्राय छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होना है। इसलिए काम करने का तरीका ऐसा होना चाहिए जैसा शिवाजी महाराज करते थे क्योंकि यह राज्य गरीबों, आम लोगों, किसानों और महिलाओं का है।’’

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने कहा कि उन्हें शीर्ष पद की जिम्मेदारी शिवाजी महाराज और उनकी मां के आशीर्वाद से मिली है। ठाकरे ने कहा, ‘‘ यह जिम्मेदारी (मुख्यमंत्री पद) जो मुझे मिली है, यह भी अप्रत्याशित थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर राज्य का शासन चलाएगी। पुणे स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी दुर्ग का दौरा करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने यह बात कही।

उन्होंने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनकी मां राजमाता जीजाबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अभिप्राय छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होना है। इसलिए काम करने का तरीका ऐसा होना चाहिए जैसा शिवाजी महाराज करते थे क्योंकि यह राज्य गरीबों, आम लोगों, किसानों और महिलाओं का है।’’

ठाकरे ने कहा कि उन्हें शीर्ष पद की जिम्मेदारी शिवाजी महाराज और उनकी मां के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘ आप सभी को याद होगा कि पिछले साल इसी समय मैं यहां आया था और किले की मिट्टी लेकर अयोध्या गया था। भरोसा करें या नहीं, ठीक एक साल बाद हमें अच्छे नतीजे मिले।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘ यह जिम्मेदारी (मुख्यमंत्री पद) जो मुझे मिली है, यह भी अप्रत्याशित थी। इसका अभिप्राय है कि यह शिवाजी महाराज और राजमाता जीजाबाई का आशीर्वाद है।’’ ठाकरे ने कहा कि उन्होंने राजमाता जीजाबाई और शिवाजी महाराज से आशीर्वाद मांगा ताकि महाराष्ट्र को लोगों की उम्मीदों के अनुरूप बना सके और राज्य का हर व्यक्ति गर्व कर सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने उनसे पुणे जिले के जुन्नार तहसील का नाम बदलकर शिवनेरी करने का अनुरोध किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मी ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे ने पुणे के लोनावला स्थित परिवार की कुलदेवी एकवीरा देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनाअयोध्याउत्तर प्रदेशमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण