लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन पर आज फैसला करेगी महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे से मिले शरद पवार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 31, 2020 07:42 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां कुल संक्रमितों की संख्या 65,168 और मृतकों की संख्या 2,198 हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के कुल 2,940 मामले सामने आए हैं जबकि 99 लोगों की मौत हुई है महाराष्ट्र में अब तक 28,081 मरीज वायरस के संक्रमण से स्वस्थ चुके हैं।

केंद्र के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को काफी शिथिल किए जाने की घोषणा के बीच राज्य में इसे लागू करने के स्वरूप पर सरकार कल कोई फैसला करेगी. परिवहन मंत्री अनिल परब ने बताया कि कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्यत्र लॉकडाउन शिथिल करने को लेकर चर्चा जारी है. केंद्र ने राज्यों को कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य इलाकों में लॉकडाउन में रियायतें देने का अधिकार दे दिया है. इसके बावजूद राज्य की परिस्थिति को देखते हुए नियमों बदल करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बहुत इच्छुक नहीं हैं.

एनसीपी अध्यक्ष एवं महाविकास आघाड़ी के मार्गदर्शक शरद पवार की राय है कि लॉकडाउन शिथिल करके अर्थव्यवस्था को पूर्ववत करने का प्रयास किया जाए. पवार ने शनिवार रात उद्धव ठाकरे से उनके सरकारी आवास 'वर्षा' पर जाकर चर्चा की. उन्होंने आग्रह किया कि कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्यत्र सभी जगह ढील दी जाए, ताकि आर्थिक एवं कारोबारी गतिविधियां शुरू हो सकें.

लॉकडाउन को लेकर सरकार को सिफारिश करने के लिए वित्त मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सौनिक की अध्यक्षता में छह आईएएस अधिकारियों की समिति बनाई गई है. इस समिति ने सिफारिश की है कि लॉकडाउन में कुछ ढील दी जानी चाहिए. इनमें निजी कार्यालयों में 33% हाजिरी, सरकारी कार्यालयों में 15% हाजिरी, होटलों में पार्सल सेवा शुरू करने की सिफारिशें शामिल हैं.

हालांकि, इस बात पर एक राय है कि 10 जून तक लॉकडाउन वैसा ही रहने दिया जाए, जैसा अभी है. उसके बाद स्थिति देखकर फैसला किया जाए. हालांकि, मुंबई, मालेगांव, ठाणे, पुणे मनपा क्षेत्र छोड़कर अन्य महानगर पालिका क्षेत्रों में ये कुछ नियम शिथिल करने पर विचार जारी है.

केंद्र सरकार ने दी लॉकडाउन में छूट

लॉकडाउन - 4 के खत्म होते ही सरकार ने देश को अब अनलॉक करने की तैयारी कर ली है. लेकिन सभी तरह की पाबंदियां एकसाथ खत्म नहीं की जाएंगी बल्कि तीन चरणों में लॉकडाउन पूरी तरह हटाया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लेकर शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की. इसके तहत 8 जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल्स और धार्मिक स्थल खुल सकेंगे लेकिन शर्तों के साथ. स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा ताकि इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए.

देशभर में सिर्फ कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन रहेगा. स्कूल-कॉलेज खोलने पर फैसला जुलाई में ही किया जाएगा. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने और सिनेमा हॉल जैसी जगहें आम लोगों के लिए खोलने पर सरकार ने फैसला नहीं किया है.  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउद्धव ठाकरेशरद पवारमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है