लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार औरंगाबाद में जल योजना में एएमसी के हिस्से का भुगतान करेः भाजपा नेता

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:32 IST

Open in App

औरंगाबाद, 11 दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 1680 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने जा रही जल पाइप लाइन परियोजना के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को मांग की कि राज्य सरकार योजना में शहर की महानगरपालिका के हिस्से का भी भुगतान करे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शनिवार को शहर के गरवारे स्टेडियम में होने वाले भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे।

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अतुल सावे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार ने जब परियोजना को मंजूरी दी थी तब औरंगाबाद महानगरपालिका (एएमसी) से 17 करोड़ रुपये के उसके हिस्से का भुगतान करने के कहा गया था।

उन्होंने दावा किया, " एएमसी की आर्थिक परेशानियों पर विचार करते हुए पिछली सरकार ने नगर निकाय पर एक रुपये का भी भार नहीं डालने का फैसला किया था। "

सावे ने आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ने एएमसी से आश्वासन लिया है कि वह 631 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी जो परियोजना को तीन साल में पूरा करने में उसका हिस्सा है।

भाजपा नेता ने कहा "जब महानगरपालिका 17 करोड़ रुपये नहीं दे सकती थी तो वह 600 करोड़ रुपये कहां से लाएगी? "

उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार नगर निकाय के हिस्से के पैसे का खुद भुगतान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई