लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों भुजबल और वडेट्टीवार को बर्खास्त किया जाए: मराठा नेताओं की मांग

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:40 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर मराठा नेताओं के एक समूह ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां राज भवन में मुलाकात की और आरक्षण के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के लिए राज्य सरकार के मंत्रियों छगन भुजबल तथा विजय वडेट्टीवार को बर्खास्त करने की मांग की।

शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में भुजबल (राकांपा) खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं और वडेट्टीवार (कांग्रेस) राहत और पुनर्वास मंत्रालय का प्रभार संभालते हैं।

औरंगाबाद से मराठा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

राज्यपाल के साथ मुलाकात में इस विषय को उठाने वाले मराठा समुदाय के नेताओं अन्नासाहेब पाटिल तथा रमेश कोरे-पाटिल के हवाले से नानासाहेब पाटिल ने कहा, ‘‘भुजबल और वडेट्टीवार मराठा समुदाय तथा अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के लोगों के बीच अशांति फैला रहे हैं। वे आरक्षण के मुद्दे पर लगातार लोगों को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए।’’

भाजपा और मराठा संगठनों ने शिवसेना नीत सरकार पर आरोप लगाया है कि समुदाय के लिए आरक्षण के क्रियान्वयन पर उच्चतम न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाये जाने के मद्देनजर समुदाय के लिए कुछ नहीं किया जा रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां