लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:54 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 के कार्यान्वयन के बारे में एक अधिसूचना जारी कर यातायात अपराधों के लिए शमन शुल्क (मौके पर ही चालान का भुगतान) में वृद्धि की है। महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (एमएमवीडी) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में राज्य में 2019 अधिनियम के कार्यान्वयन के बारे में अधिसूचना जारी की है जबकि विभिन्न अपराधों के लिए एक दिसंबर से नए शमन शुल्क लागू किए गए हैं।

राज्य परिवहन आयुक्त अविनाश ढकाने ने पीटीआई-भाषा से कहा कि शमन शुल्क में बढ़ोतरी से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और नागरिकों के बीच अनुशासन सुनिश्चित होगा।

ढकाने ने कहा, ‘‘यह समग्र सड़क सुरक्षा में सुधार करने, मृत्यु दर को कम करने और लोगों के बीच बेहतर सड़क अनुशासन सुनिश्चित करने में मदद करेगा।’’

एमएमवीडी के अधिकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने एक सितंबर, 2019 से लागू हुए मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम में परिभाषित जुर्माने की तुलना में कई अपराधों के मामले में शमन शुल्क कम कर दिया है।

हालांकि, उस समय महाराष्ट्र सरकार संशोधित अधिनियम के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को भारी जुर्माने से दंडित करने के पक्ष में नहीं थी।

अधिसूचना के अनुसार, जिसकी प्रति पीटीआई-भाषा के पास है, विभिन्न अपराधों के लिए शमन शुल्क 200 रुपये से एक लाख रुपये तक कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’