लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक.... खतरा जरा-सा, लेकिन सतर्कता पूरी रही!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 04:52 IST

बीते दिन जब महाराष्ट्र में सियासी धड़कने जोरों पर थी, तब भी राजस्थान में कांग्रेस के विधायक दिल्ली रोड स्थित रिजॉर्ट में ही रहे और टीवी की खबरें देख कर चर्चा करते रहे.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अशोक गहलोत की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्थाओं से ये विधायक आश्वस्त थे। कांग्रेस ने हाॅर्स ट्रेडिंग से सुरक्षा के लिए अपने महाराष्ट्र के विधायकों को जयपुर में शिफ्ट किया था।

राजस्थान में रहे महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों को सियासी खतरा तो जरा-सा था, लेकिन सतर्कता पूरी बरती गई है. दरअसल, न तो बीजेपी को उम्मीद थी कि शिवसेना इस कदर अलग हो जाएगी और जब सियासी खतरे की घंटी बजने लगी तो उपर से सियासी जोड़तोड़ के लिए इंकार कर दिया गया. यही वजह है कि बीजेपी ठहरो और देखो, की राजनीतिक राह पर है. अलबत्ता, गैर-भाजपाइयों की सियासी समीकरण गड़बड़ाती है, उसके बाद ही बीजेपी को नई सियासी दिशा मिल सकती है.

बीते दिन जब महाराष्ट्र में सियासी धड़कने जोरों पर थी, तब भी राजस्थान में कांग्रेस के विधायक दिल्ली रोड स्थित रिजॉर्ट में ही रहे और टीवी की खबरें देख कर चर्चा करते रहे. हां, अपनी राय बड़े नेताओं से जरूर शेयर करते रहे.

सीएम अशोक गहलोत की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्थाओं से ये विधायक आश्वस्त तो थे ही, सीएम गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता लगातार उनसे मिलते भी रहे.

कल रात को ही सीएम गहलोत ने अपने आवास पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सम्मान में भोज दिया था, जिसमें भी महाराष्ट्र के विधायक शामिल हुए थे, जो कड़ी सुरक्षा में बस से वहां पहुंचे थे. इस रात्रिभोज में उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश के मंत्री और प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.

कांग्रेस ने हाॅर्स ट्रेडिंग से सुरक्षा के लिए अपने महाराष्ट्र के विधायकों को जयपुर में शिफ्ट किया था, लेकिन इस बार बीजेपी ने सरकार नहीं बनाने का कह दिया. इसलिए शिवसेना यदि सरकार बनाती है, तो कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगी, इसी पर पूरा दिन सियासी चर्चा होती रही, लेकिन नतीजा नहीं निकला और उधर महाराष्ट्र में सियासी तस्वीर ही बदल गई.

यहां की तमाम व्यवस्थाएं पहले दिन से वैभव गहलोत के अलावा सीएम गहलोत के खास सहयोगी महेश जोशी, रघु शर्मा, सुभाष गर्ग आदि देखते रहे हैं. सुभाष गर्ग ही सोमवार को महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं को विशेष विमान से दिल्ली लेकर गए थे.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राजस्थानअशोक गहलोतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील