लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकारः नौकरशाही में फेरबदल, मुख्य सचिव मनोज सौनिक की पत्नी सुजाता सौनिक सहित 20 आईएएस का तबादला, देखें किसे कहां भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2023 20:32 IST

Maharashtra Government: 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के प्रमुख एस. वी. आर. श्रीनिवास को धारावी पुनर्विकास परियोजना के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे अधिकारी सुजाता सौनिक को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। आशीष शर्मा को शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव (2) के रूप में नियुक्त किया गया है।विजय सिंघल को ‘बेस्ट’ का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया हैं

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज सौनिक की पत्नी सुजाता सौनिक सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 अधिकारियों का स्थानांतरण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच की अधिकारी सुजाता सौनिक को गृह विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

वह सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में एसीएस का पद संभाल रही थीं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के प्रमुख एस. वी. आर. श्रीनिवास को धारावी पुनर्विकास परियोजना के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग लिमिटेड (बेस्ट) के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र अब राज्य द्वारा संचालित बिजली कंपनी ‘महाडिस्कॉम’ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक होंगे। इसमें कहा गया है कि आईएएस अधिकारी राधिका रस्तोगी और आई. ए. कुंदन को क्रमश: योजना विभाग और अल्पसंख्यक विकास विभाग में प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव के रूप में सेवारत 1996 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव जायसवाल को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त नगर आयुक्त आशीष शर्मा को शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव (2) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसमें कहा गया है कि विजय सिंघल को ‘बेस्ट’ का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया हैं और तुकाराम मुंढे को मराठी भाषा विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान में नासिक नगर निगम के प्रमुख के रूप में कार्यरत 2008 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्रकांत पुलकंदवार को पुणे के चीनी आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राज्य सरकार ने 11 अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?