लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश, सूत्रों के हवाले से खबर

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2019 14:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवानगी से पहले अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की राज्यपाल ने की अनुशंसाडीडी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दी खबर, आज शाम एनसीपी को दी गई समयसीमा खत्म हो रही है

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी सस्पेंस के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा कर दी है। डीडी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। डीडी न्यूज की ओर से इस संबंध में ट्वीट किया गया है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवानगी से पहले अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई है। पीएम मोदी 13-14 नवंबर को ब्राजील में होंगे। इसके लिए उनकी रवानगी आज ही है।

बता दें एनसीपी को सरकार बनाने के लिए दी गई समयसीमा आज शाम खत्म हो रही है। हालांकि, सरकार बनाने को लेकर संशय जारी है। इससे पहले राज्यपाल ने शिवसेना को भी 24घंटे में दावा पेश करने का प्रस्ताव भेजा था। शिवसेना तय सीमा में दावा पेश नहीं कर सकी। उद्धव ठाकरे की पार्टी और तीन दिनों की मांग कर रही थी लेकिन राज्यपाल ने इसे ठुकराकर एनसीपी को न्योता दे दिया था। 

इससे पहले बीजेपी अपनी गठबंधन वाली पार्टी शिवसेना के साथ किसी समझौते पर पहुंचने पर नाकाम रही थी। शिवसेना ने 50-50 का फॉर्मूला बीजेपी के सामने रखा था और मांग की थी दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिले। 

बीजेपी के सरकार बनाने के दावे से पीछे हटने के बाद शिवसेना को एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग की जरूरत थी। कांग्रेस हालांकि अपने शीर्ष नेताओं और विधायकों से काफी विचार-विमर्श करने के बाद शिवसेना को समर्थन देने को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी