लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सूख गई गोदावरी नदी, बूंद-बूंद को तरसते लोग और जानवर, सरकार से नहीं मिली मदद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 8, 2019 15:46 IST

महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित राज्यों में से एक माना जाता है। सूखाग्रस्त इलाकों में महिलाओं को भारी-भरकम बरतन सिर पर रखकर दूर-दराज से पानी लाता हुआ देखा जा रहा है। बेजुबान भी घूंट भर पानी के लिए सूख चुकी नदी में संभावना तलाश रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद के कुछ इलाकों में लोग इन दिनों भयंकर सूखे की मार झेल रहे हैं।इलाके की गोदावरी नदी सूख चुकी है और इंसानों के साथ-साथ जानवर भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के कुछ इलाकों को भयंकर सूखे ने इस कदर जकड़ लिया है कि बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज लोगों को इसे जुटाने के लिए हाड़तोड़ परिश्रम करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जो तस्वीरें ट्ववीट की हैं, वे सूखे की भयावहता को दिखाती हैं। तस्वीरें सूखाग्रस्तऔरंगाबाद जिले के पैठण के नवगांव की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गोदावरी नदी एकदम सूख चुकी है। इंसानों और जानवरों के लिए पानी नहीं बचा है। ग्रामीणों के मुताबिक, अब तक सरकार से भी कोई मदद नहीं मिली है। 

बता दें कि महाराष्ट्र देश के सबसे ज्यादा सूखा प्रभावित राज्यों में से एक माना जाता है। सूखाग्रस्त इलाकों में महिलाओं को भारी-भरकम बरतन सिर पर रखकर दूर-दराज से पानी लाता हुआ देखा जा रहा है। बेजुबान भी घूंट भर पानी के लिए सूख चुकी नदी में संभावना तलाश रहे हैं। 

सूखे के कारण सबसे ज्यादा समस्या पीने के पानी की गहराती है। तस्वीरें देखकर लगता है कि महाराष्ट्र के इस इलाके के लोगों के लिए आजकल एक ही काम बचा है और वह है जीवन को बचाने के लिए जीतोड़ मेहनत करके कैसे भी पीने लायक पानी की व्यवस्था कर लेना। लोग राहत के लिए सरकार की तरफ उम्मीद भरी निगाहें से देख रहे हैं। 

टॅग्स :सूखामहाराष्ट्रऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?