लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में भीषण से तीन की मौत, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

By स्वाति सिंह | Updated: March 9, 2018 09:55 IST

Maharashtra fire Live Updates: महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) परिसर में आग की धमाका बताया जा रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक 5 मजदूरों के घायल होने की खबर है। 

Open in App

मुंबई, 9 मार्च: महाराष्ट्र स्तिथ पालघर जिले के तारापुर टाउन के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) परिसर में आग की धमाका बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत और 5 मजदूरों के घायल होने की खबर है। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर लगभग 7 दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। बता दें कि तारापुर एमआयडीसी में 400 से भी अधिक केमिकल कंपनियां हैं। इस तरह आगजनी की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं।

इससे पहले 11 फरवरी को मुंबई के मानखुर्द माया होटल के पास एक दुकान में भीषण आग लगी। होटल माया मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्तिथ है। होटल के पास एक दुकान से लोगों ने धुंआ उठते हुए देखा जिसके बाद फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने भीषण रूप कर लिया था। आस पास के लोग डरे हुए दिखे वहीं होटल माया के कुछ कमरे को भी खाली करा लिया गया है।  फिलहाल हादसे में किसी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं। 

वहीं मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित कमला मिल्स परिसर के मोजोस बिस्टो रेस्टोरेंट में 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े बारह बजे आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और रेस्टारेंट तथा इससे लगे पब को अपनी चपेट में ले लिया। इस बिल्डिंग में कई टीवी चैनलों के ऑफिस भी थे। दमकल की करीब 10 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में अब 14 लोगों की मौत हुई थी और इतने ही घायल भी थे।

टॅग्स :मुंबईभीषण आगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब