महाराष्ट्र: औरंगाबाद में तेंदुए के हमले में पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Published: November 17, 2020 01:32 PM2020-11-17T13:32:30+5:302020-11-17T13:32:30+5:30

Maharashtra: Father and son killed in leopard attack in Aurangabad | महाराष्ट्र: औरंगाबाद में तेंदुए के हमले में पिता-पुत्र की मौत

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में तेंदुए के हमले में पिता-पुत्र की मौत

औरंगाबाद, 17 नवंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कार्यवाहक उप वन संरक्षक अरुण पाटिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह घटना सोमवार को आपेगांव में उस समय हुई जब 52 वर्षीय व्यक्ति अपने 27 वर्षीय बेटे के साथ अपने खेत में काम करने गया था। जब शाम में दोनों घर नहीं लौटे तो रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू की और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाद में अशोक अउटे और उनके बेटे कृष्णा अउटे का शव उनके ही खेत में मिला।

वन अधिकारियों ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए कैमरे लगाने और पिंजरा रखने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि कानून के आधार पर व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Father and son killed in leopard attack in Aurangabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे