लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया, आदित्य ठाकरे ने रखा प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 14:12 IST

उद्धव ठाकरे की शिवसेना का अगली सरकार में सत्ता बंटवारे को लेकर सहयोगी बीजेपी के साथ 24 अक्टूबर से ही खींचतान चल रहा है, जब चुनाव परिणाम घोषित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे को शिवसेना का विधायक दल का नेता चुना गयामुंबई में उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुआ फैसला, आदित्य ठाकने ने रखा प्रस्ताव

मुंबई में गुरुवार को हुई एक बैठक में एकनाथ शिंदे को शिवसेना विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बीजेपी और शिवसेना के बीच चली रही तनातनी के बीच उद्धव ठाकरे की अध्यता में हुई बैठक में ये फैसला किया गया। आदित्य ठाकर ने बैठक में एकनाथ शिंद के नाम का प्रस्ताव रखा। सुनील प्रभु शिवसेना के चीफ व्हिप चुने गये। ठाणे से विधायक शिंदे पूर्ववर्ती कार्यकाल में भी सदन के नेता थे। वह इसके साथ ही बीजेपी-शिवसेना सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।

शिवसेना सूत्रों ने कहा कि पार्टी प्रमुख और आदित्य ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का नेता बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे। इस बैठक में कुछ निर्दलीय विधायक भी उपस्थित थे जिन्होंने 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता बंटवारे को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान जारी रहने के बीच शिवसेना को समर्थन की घोषणा की है।

इस बीच ये भी खबर आई है कि शिवसेना के नेता आज दोपहर बाद 3.30 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगे। शिवसेना की ओर से आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे, दिवाकर रावत और सुभाष देसाई राज्यपाल से मिलने जाएंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ दिन पहले घोषित हुए थे। उद्धव ठाकरे की शिवसेना का अगली सरकार में सत्ता बंटवारे को लेकर सहयोगी बीजेपी के साथ 24 अक्टूबर से ही खींचतान चल रहा है, जब चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। शिवसेना भाजपा के साथ समान अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है। 

इससे पूर्व बीजेपी ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को फिर से विधायक दल का नेता चुन लिया था। शिवसेना ने चुनाव में 56 सीटें जीती हैं और अभी तक छह विधायकों का समर्थन हासिल कर चुकी है। इससे 288 सदस्यीय विधानसभा में उसकी संख्या बढ़कर 62 हो गई है। वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतने वाली भाजपा को कम से कम छह विधायकों का समर्थन हासिल हुआ है जिसमें से अधिकतर पार्टी के बागी हैं जिन्होंने निर्दलीयों के तौर पर चुनाव लड़ा था। भाजपा और शिवसेना के बीच बारी..बारी से मुख्यमंत्री के मुद्दे पर वाकयुद्ध चल रहा है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी