लाइव न्यूज़ :

शिवसेना से खींचतान पर फड़नवीस ने कहा- महाराष्ट्र में बनेगी बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार, अभी कोई फॉर्मूला तय नहीं

By विनीत कुमार | Updated: October 29, 2019 13:18 IST

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि महाष्ट्र में बीजेपी नेतृत्व वाली ही सरकार होगी लेकिन साथ ही ये बताया कि उनके पार्टी अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवसेना के सीएम पद के लिए कुछ भी तय नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने किया साफ- शिवसेना से सीएम पद के लिए अभी कुछ भी तय नहींकोई फॉर्मूला अभी निश्चित नहीं, बनेगी बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार: फड़नवीस

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना में खींचतान फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए कुछ भी तय नहीं हुआ है।

साथ ही फड़नवीस ने ये भी कहा कि कोई फॉर्मूला अभी तक निश्चित नहीं हुआ और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली ही सरकार बनेगी। फड़नवीस के अनुसार शिवसेना ने अभी कोई मांग नहीं रखी है और अगर उनकी ओर से कोई मांग रखी गई तो उस पर योग्यता के मुताबिक विचार किया जाएगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार फड़नवीस ने कहा, 'हमारे पार्टी अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवसेना के सीएम पद के लिए कुछ भी तय नहीं किया गया है। अभी कोई फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार होगी। बीजेपी स्थिर और सक्षम महायुति (गठबंधन) सरकार का नेतृत्व 5 साल तक करेगी।' 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे के बाद से ही शिवसेना की ओर से बीजेपी के साथ 50-50 के फॉर्मूले की बात उछाले जाने के बाद राज्य में सरकार बनाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति है। इस बीच मंगलवार को 2 निर्दलीय विधायकों विनोद अग्रवाल और महेश बाल्दी ने सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ मुलाकात करके बीजेपी को अपना समर्थन दिया।

वहीं, वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा उनके पास भी अन्य विकल्प हैं। संजय राउत से जब पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद सरकार बनाने में समय क्यों लग रहा है तो उन्होंने कहा कि यहां (महाराष्ट्र) में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हैं। यहां हम हैं जो 'धर्म और सत्य' की राजनीति करते हैं, शरद जी जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है जो कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी