लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र संकट: बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने 2 बजे बुलाई अहम बैठक, होटल में आज करेंगे आगे की रणनीति पर चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2022 12:00 IST

महाराष्ट्र संकट: इन सब के बीच आज शिवसेना ने भी आज मुंबई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में यह फैसला लिया जाएगा की पार्टी आगे क्या इन बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने आज एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में यह चर्चा की जाएगी कि उनकी आगे की रणनीति क्या होगी। उधर महाराष्ट्र में सियासी संकट पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होने वाली है।

Maharashtra: शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने आज दोपहर दो बजे बैठक बुलाई है। सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि एकनाथ शिंदे आज गुवाहाटी के होटल में बैठक बुलाई है जिसमें वे आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। वहीं इस बीच आज शिवसेना ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है जिसमें इन बागी नेताओं पर आगे क्या स्टैंड लिया जाएगा इस पर चर्चा की जाए गी। अब से कुछ देर में एकनाथ शिंदे द्वारा की गई याचिका पर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवई होगी। 

शिवसेना ने लगाया भाजपा पर आरोप

महाराष्ट्र के शिवेसना के बागी विधायकों को केंद्र की ओर से 'वाई प्लस' सुरक्षा दिए जाने के बाद सोमवार को पार्टी ने दावा किया कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही यह सब ''तमाशा'' कर रही है। शिवेसना के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले पार्टी के बागी विधायकों पर आरोप लगाया गया है कि वे 50-50 करोड़ रुपये में ''बिक'' गए हैं। 

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने रविवार को शिवसेना के कम से कम 15 विद्रोही विधायकों को सीआरपीएफ कमांडो के घेरे वाली 'वाई प्लस' सुरक्षा प्रदान की। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि जिन विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है, उनमें रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवाने, प्रकाश सुर्वे और 10 अन्य विधायक शामिल हैं। अधिकारियों ने आगे यह भी कहा था कि महाराष्ट्र में रह रहे उनके परिवारों को भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेनासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब