लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड लहर, मुंबई में 58, नागपुर में 63 और ठाणे में 24 और लोगों की मौत, जानें संक्रमितों की संख्या...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2021 19:59 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 11,08,087 हो गई है और देश में संक्रमण के कुल मामलों का यह 8.29 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में उपचाराधीन मरीजों का 48.57 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है।टीकाकरण अभियान के 85वें दिन 10 अप्रैल को 35,19,987 खुराक दी गई।प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि जारी है, 24 घंटे की अवधि में 939 और लोगों की मौत हो गई।

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। मुंबई में कोरोना के 24 घंटे में 9989 नए मामले, 58 लोगों ने दम तोड़ा दिया। नागपुर में बीते 24 घंटे में 63 मरीजों की कोरोना से मौत, 7201 नए मरीज आए सामने है। ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,754  नए मामले, 24 और लोगों की मौत हुई। 

ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,754 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,73,364 हो गए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 24 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 6,688 हो गई है।

जिले में संक्रमण से मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है और 3,13,113 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इस हिसाब से संक्रमण से ठीक होने की दर 83.86 प्रतिशत है। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 57,742 है और अब तक इस बीमारी से 1,255 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस अवधि में 67 संक्रमण से मरीजों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने रविवार को यहां बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।’’

इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है।

इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है। राज्य में इस वक्त 71,241 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,03,780 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक तीन करोड़ 67,61,069 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में शुरू से लेकर अब तक कुल 6,92,015 मरीज कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनानागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट