लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ब्रेकिंग न्यूजः एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में नहीं थम रहा कोरोना, 11 नए मरीज मिले, अब तक 71 हुए संक्रमित

By गुणातीत ओझा | Updated: April 16, 2020 13:59 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित मुंबई में खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 11 और नए केस सामने आए हैं। इन नए मामलों के मिलने के बाद एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 11 और नए केस सामने आए हैं। इन नए मामलों के मिलने के बाद एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कम से कम 165 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,081 पर पहुंच गई है।

मुंबई।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित मुंबई में खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 11 और नए केस सामने आए हैं। इन नए मामलों के मिलने के बाद एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। वहीं अब तक यहां आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा था कि मुंबई में बढ़ते कोरोना मरीजों के आंकड़ों की एक वजह बड़े पैमाने पर हो रही जांच भी है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिक से अधिक टेस्टिंग की जरूरत क्यों है, इसका अंदाजा मुंबई के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 12 दिन में कोरोना टेस्टिंग 3 गुना बढ़ाई गई, जिसके कारण नए मरीजों की संख्या में 5 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है।

धारावी में 8 लोगों की मौत, तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटा था

पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे धारावी के 55 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि के बाद व्यक्ति का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके साथ धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों की संख्या आठ हो गयी है। धारावी में सभी नए मरीज मुकुंद नगर इलाके से हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जिस व्यक्ति की मौत हुई वह धारावी में डॉ बालिगा नगर के सामने एक अपार्टमेंट में रह रहा था। पिछले महीने निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में उसने शिरकत की थी।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 165 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3,081 पर पहुंची

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कम से कम 165 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 3,081 पर पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में 107 मामले मु्ंबई शहर से और 19 पुणे से सामने आए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 11 नए मामले नागपुर, 13 ठाणे, चार-चार पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) और मालेगांव (नासिक), दो-दो नवी मुंबई और वसई-विरार (पालघर) और एक-एक मामला अहमदनगर, चंद्रपुर तथा पनवेल (रायगड) से सामने आया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्र में कोरोनाधारावीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?