महाराष्ट्र कांग्रेस में संकट, सचिन सावंत ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, हाल की नियुक्तियों के विरोध में पद छोड़ा

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 20, 2021 02:33 PM2021-10-20T14:33:28+5:302021-10-20T14:34:41+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत राकांपा के पूर्व नेता अतुल लोंधे को महाराष्ट्र कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त करने के नाना पटोले के फैसले से नाराज थे।

Maharashtra Congress Trouble brews top leader Sachin Sawant quits post protest against recent appointments | महाराष्ट्र कांग्रेस में संकट, सचिन सावंत ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, हाल की नियुक्तियों के विरोध में पद छोड़ा

सावंत 10 साल से पार्टी में महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं।

Highlightsअतुल लोंधे 2016 में पार्टी में शामिल हुए थे।सचिन सावंत ने अपने ट्विटर बायो से अपना पदनाम भी हटा दिया है। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में नई भूमिका का अनुरोध किया है।

मुंबईः पंजाब के बाद महाराष्ट्रकांग्रेस में उठापटक तेज है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने नाना पटोले द्वारा की गई नई नियुक्तियों के विरोध में महाराष्ट्र में पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पटोले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

खबरों के मुताबिक, सावंत राकांपा के पूर्व नेता अतुल लोंधे को महाराष्ट्र कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त करने के पटोले के फैसले से नाराज थे। लोंधे 2016 में पार्टी में शामिल हुए थे। सावंत ने अपने ट्विटर बायो से अपना पदनाम भी हटा दिया है। सावंत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में नई भूमिका का अनुरोध किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सावंत 10 साल से पार्टी में महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। पटोले ने उन्हें सहायक प्रवक्ता के पद पर पदावनत कर दिया था। सावंत को राज्य में भाजपा और तत्कालीन देवेंद्र फड़नवीस सरकार की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने वाली सबसे मजबूत आवाजों में से एक माना जाता है। नाना पटोले ने इस साल फरवरी में महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उन्होंने बालासाहेब थोराट का स्थान लिया। पटोले ने तब से कई ऐसे फैसले लिए हैं जिससे दिग्गजों में नाराजगी है।

 

Web Title: Maharashtra Congress Trouble brews top leader Sachin Sawant quits post protest against recent appointments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे