लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कांग्रेस ने सीएम शिंदे के उद्धव पर किये हमले का दिया जवाब, कहा- "चुनाव करा लें, पता चल जाएगा कि कौन असली है और कौन नकली"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2023 14:29 IST

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा उद्धव ठाकरे की आलोचना पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे द्वारा की गई उद्धव ठाकरे की आलोचना पर कांग्रेस ने दी बेहद कड़ी प्रतिक्रियाकांग्रेस ने कहा, शिंदे को खुद पर भरोसा है तो चुनाव कराएं, पता चल जाएगा असली-नकली का फर्कचुनाव के परिणाम बता देंगे किसके पास जन समर्थन है और किसके पास शिवसेना की विचारधारा है

नागपुर:कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा उद्धव ठाकरे की आलोचना पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे पर सीएम शिंदे के हमले पर कांग्रेस ने कहा कि अगर उन्हें खुद पर इतना ही भरोसा है तो चुनाव करा लें, पता चल जाएगा कि जनता के बीच कौन असली शिवसेना का हकदार है।

दरअसल मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव पर कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और शिवसेना की विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से सूबे कि सियासत में भारी तुफान उठ रहे है। सीएम शिंदे के बयान पर महाराष्ट् विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा, "अगर सीएम शिंदे में हिम्मत है तो राज्य में चुनाव करा लें। उसके परिणाम से पता चल जाएगा कि किसके पास महाराष्ट्र की जनता का समर्थन है और किसके पास शिवसेना की विचारधारा है।"

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया तब आई जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते मंगलवार को अपने पूर्व प्रुख उद्धव ठाकरे पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे ने केवल अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शिवसेना के मूल हिंदुत्व के सिद्धांतों को त्यागकर मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ हाथ मिला लिया था।"

सीएम शिंदे के बयान पर नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने कहा, ''एकनाथ शिंदे यह सब उद्धव ठाकरे को मिल रहे समर्थन के कारण कह रहे हैं। उन्हें चुनाव की घोषणा करनी चाहिए और तब उन्हें पता चलेगा कि कौन असली है और कौन डुप्लिकेट है।''

आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे किसी के साथ हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा, "ठाकरे सत्ता के लिए एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, यहां तक ​​कि "लश्कर-ए-तैयबा या हमास" के साथ भी समझौता कर सकते हैं।"

शिंदे ने उद्धव पर हमला करते हुए कहा, "लोग जानते हैं कि आज क्या हो रहा है। हमारे संस्थापक नेता बालासाहेब ठाकरे  ने आजीवन अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। लेकिन उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लोभ में कांग्रेस से हाथ मिला लिया। वो आज उन लोगों के साथ मंच साझा कर रहे हैं, जिन्हें बालासाहेब ने हमें हमेशा दूर रखा।"

टॅग्स :एकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रकांग्रेसमुंबईशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए