लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जाएंगे, सभी दल हुए सचेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 20:16 IST

अब हर अपने विधायक को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के विधायक मुंबई के ललित होटल में ठहराए गए हैं। जहां शिवसेना प्रमुख उनसे मिलने गए थे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों से पूछा कि क्या आप डरे हुए हैं। इसपर विधायकों ने एक सुर में जवाब दिया नहीं।

महाराष्ट्र की सियासत जारी है। अब हर अपने विधायक को बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक खरीद- फरोख्त से बचने के लिए जयपुर जा सकते हैं।

महाराष्ट्र की सियासत में आचानक हुए उलटफेर के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को राज्य से बाहर भेजने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने किसी कांग्रेस शासित प्रदेश में भेजेंगे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायकों को भोपाल या जयपुर भेजा जा सकता है। शिवसेना के विधायक मुंबई के ललित होटल में ठहराए गए हैं। जहां शिवसेना प्रमुख उनसे मिलने गए थे। 

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों से पूछा कि क्या आप डरे हुए हैं। इसपर विधायकों ने एक सुर में जवाब दिया नहीं। इसके साथ विधायकों ने आश्वस्त किया कि वे सभी उनके साथ हैं। वह जो कहेंगे, विधायक वही करेंगे।

विधायकों ने उन्हें मुंबई या मुंबई से बाहर किसी अन्य स्थान पर भेजे जाने का निर्णय लेने के लिए भी अधिकृत किया। ठाकरे ने कहा कि चीजें बदल चुकी हैं लेकिन इससे हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हमारा सपना पूरा होगा। सरकार शिवसेना की बनेगी। उन्होंने कहा कि पवार साहब हमारे साथ हैं, कांग्रेस हमारे साथ है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये भाजपा से हाथ मिलाने के अजित पवार के फैसले को शनिवार को ‘‘अनुशासनहीनता’’ करार दिया। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अतुल बेनके ने कहा कि मैं शरद पवार जी के साथ हूं। हम सब साथ हैं।

गठबंधन में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा और शिवसेना ने 288 सदस्यीय सदन में क्रमश: 105 और 56 सीटें जीती थीं लेकिन शिवसेना ने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद साझा करने से इनकार करने के बाद उसके साथ अपने तीन दशक पुराने संबंध खत्म कर लिए। दूसरी ओर, चुनाव पूर्व गठबंधन करने वाली कांग्रेस और राकांपा ने क्रमश: 44 और 54 सीटें जीती।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेससोनिया गाँधीशरद पवारजयपुरअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप